Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर में कांग्रेस नेता फिरोज खान को देर रात पुलिस ने हिरासत

सुल्तानपुर में कांग्रेस नेता फिरोज खान को देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया सुल्तानपुर। जनपद में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, एआईसीसी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा पूर्व 188 सुल्तानपुर विधानसभा प्रत्याशी फिरोज खान को देर रात उनके आवास से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना सामने आई। परिवार के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देर रात कुछ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेने के संबंध में स्पष्ट कारण नहीं बताया, जिससे परिवार में चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परिवार के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गिरफ्तारी के कारणों तथा उन्हें किस थाने या स्थान पर ले जाया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाए। परिजनों ने यह भी कहा कि देर रात की गई इस कार्रवाई से वे बेहद चिंतित हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और समर्थकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि फिरोज खान लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जनपद की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा माने जाते हैं।

0 likes
0 comments0 shares