Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गोला नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों को चेयरमैन ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

गोला नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों को चेयरमैन ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

गोला ।गोला नगर पंचायत सभागार में शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों को चेयरमैन लालती देवी ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व अधिशासी अधिकारी वैभव चौधरी की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में संपन्न हुए मनोनीत सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात अध्यक्षा लालती देवी ने विद्याधर पाण्डेय, किरन सोनकर और दीपक जायसवाल को पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश त्रिपाठी ने सभासदों के मनोनयन हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल का आभार प्रकट किया और कहा उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण संगठन में योगदान और कर्मठता को सम्मान दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन प्रकाश दूबे ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध करा रही है. कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कशौधन ने किया और अंत में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल भट्ट, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय, श्रवण वर्मा, पंकज सोनकर, दिनेश सिंह, सच्चिदानंद राय, राकेश यादव, भीम कुमार यादव, श्रीकांत निषाद, देवेश निषाद, विनय सैनी, रमाशंकर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares