देवरिया पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किए बिना
*देवरिया पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किए बिना लौटे* देवरिया दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में पौधारोपण किया तथा योग भवन का शुभारंभ किया। दौरे के दौरान वे जनपद के एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन पहुंचे, लेकिन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किए बिना ही वापस लौट गए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दों और व्यवस्थाओं के संबंध में पूछे गए सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। उनके संक्षिप्त दौरे को लेकर विभिन्न चर्चाएं भी होती रहीं। 👉 उल्लेखनीय है कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से निरीक्षण और समीक्षा की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उनका कार्यक्रम प्रशासनिक भवन तक ही सीमित रहा। 👉 हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था और मंत्री ने निर्धारित कार्यों का संपादन किया।