Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन प्रभारी बने डॉ. बीएस सिंह* संवाद सूत्र,

*किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन प्रभारी बने डॉ. बीएस सिंह* संवाद सूत्र,

*किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन प्रभारी बने डॉ. बीएस सिंह* संवाद सूत्र, महदेवा बाज़ार । कांग्रेस संगठन ने किसान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए पूर्वांचल में नई जिम्मेदारी सौंपी है। गोरखपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीएस सिंह को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस का पूर्वी जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय की ओर से जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार डॉ. सिंह पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। साथ ही संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाए जाने वाले अभियानों को गति देने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। डॉ. बीएस सिंह लंबे समय से कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। जिले में पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से पूर्वांचल में किसान कांग्रेस की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि डॉ. सिंह किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाते हुए संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

0 likes
0 comments1 shares