Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गोरखपुर जनपद केबेलघाट दियारा क्षेत्र से गश्त कर लौट रही पुलिस टीम

गोरखपुर जनपद केबेलघाट दियारा क्षेत्र से गश्त कर लौट रही पुलिस टीम

गोरखपुर जनपद केबेलघाट दियारा क्षेत्र से गश्त कर लौट रही पुलिस टीम पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रास्ते में मड़हा गांव के पास पहुंची, जहां कुछ युवक आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वाहन रोककर दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोप है कि कुछ युवकों ने अचानक पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। हमले में सिपाही सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट जाने से वह खून से लथपथ हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष पुत्र इंद्र कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares