Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

जनसुनवाई में एक्शन मोड में दिखीं एसपी चारू निगम, फरियादियों की समस्याएं

जनसुनवाई में एक्शन मोड में दिखीं एसपी चारू निगम, फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश सुलतानपुर जनपद की पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वर्चुअल और दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यों के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिले और पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा हर मामले में पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे।

0 likes
0 comments0 shares