Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२३ दिन पहले

चकबन्दी चौपाल में 45 वादों का निस्तारण

चकबन्दी चौपाल में 45 वादों का निस्तारण

हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देशन में बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी पैगाम हैदर एवं चकबंदी अधिकारी की उपस्थिति में समस्या समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम छानी पंचायत मुस्करा, तहसील मौदहा स्थित पंचायत भवन में चकबंदी चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से चकबंदी से संबंधित कुल 45 वादों का मौके पर निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। वादों का निस्तारण बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी की उपस्थिति में चकबंदी अधिकारी जिज्ञासु कुमार पुष्कर, चकबंदी लेखपाल अनुराग सिंह एवं रामसुमेर द्वारा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार त्वरित समाधान किया। चकबंदी चौपाल में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र सहित स्थानीय निवासी सिद्धगोपाल, प्रहलाद, सुल्तान, गोकुल प्रसाद, जसीराम, सियाराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने चकबंदी चौपाल के माध्यम से समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया।

1600 likes
0 comments0 shares