सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में गुरुवार को स्कूल
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान की औपचारिक शुरुआत सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल कौस्तुभ कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों और ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी बच्चे विद्यालय पहुंचें, यही अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक शिक्षा निदेशक कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में सरकार द्वारा बच्चों के लिए नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, ड्रेस, मिड-डे मील, जूता-मोजा सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन अधिक से अधिक संख्या में कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय श्याम बिहारी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत क्षेत्र में रैली निकालकर और घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।कार्यक्रम में सहायक अध्यापक कीर्ति तिवारी, नोडल संकुल शिक्षक राकेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक विनय कुमार पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी कुमार रोजी सिंह, संदीप पांडेय, निर्भय सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, मुदित सिंह तथा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।