Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

दहेज हत्या मामले में दो माह बाद दो आरोपित गिरफ्तार बेलघाट बांसगांव

दहेज हत्या मामले में दो माह बाद दो आरोपित गिरफ्तार बेलघाट बांसगांव

दहेज हत्या मामले में दो माह बाद दो आरोपित गिरफ्तार बेलघाट बांसगांव संदेश गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दक्षिणी पुलिस व क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में थाना बेलघाट पुलिस ने दहेज हत्या के बहुचर्चित मामले में दो माह बाद वांछित दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। थाना बेलघाट क्षेत्र के ग्राम बेईली कुंड निवासी श्यामनरायन (46) व उसकी पत्नी रमावती उर्फ तारा (45) पर आरोप है कि उन्होंने दहेज की मांग को लेकर अपनी बहू की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया था। घटना लगभग दो माह पूर्व की बताई जा रही है, जिसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी विकास नाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को शाम करीब 4:30 बजे अभियुक्तों के घर के पीछे स्थित बाग के पास घेराबंदी कर दोनों को बेईली कुंड से लगभग 100 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक राधेश्याम सेहरा भी शामिल रहे। मामला मु0अ0सं0 275/85/50(2)/115(2)/352 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट के तहत दर्ज है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विकास नाथ, उपनिरीक्षक आशीष त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अमित प्रजापति, उपनिरीक्षक राधेश्याम सेहरा, कांस्टेबल अशोक कुमार व अजय कुमार पटेल,महिला कांस्टेबल विभा शुक्ला शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares