Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सहजनवां में सपा की बैठक संपन्न पार्टी

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सहजनवां में सपा की बैठक संपन्न पार्टी

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सहजनवां में सपा की बैठक संपन्न पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश, संगठनात्मक तैयारियों पर हुई चर्चा सहजनवां/गोरखपुर। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर 324 सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सह प्रभारी मनुरोजन यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत, जिला महासचिव रामनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष गिरीश यादव, बृजेश यादव, सुनील यादव, मुरारी लाल मौर्य, दुर्गेश कुमार गौतम, अनूप ईश्वर, जिला उपाध्यक्ष गणेश प्रजापति, उपेंद्र कुमार, सोनू जायसवाल, दशरथ यादव, हरेंद्र कुमार और लोहिया वाहिनी के वर्तमान जिलाध्यक्ष बाबूराम विश्वकर्मा सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अली ने किया।

0 likes
0 comments0 shares