Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur२१ मिनट पहले

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव का एस के शर्मा ने किया भव्य स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव का एस के शर्मा ने किया भव्य स्वागत

चौरी चौरा गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव के गोरखपुर के चौरीचौरा में प्रथम आगमन पर मोतीराम अड्डा में एस के शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं, साथियों एवं समर्थकों के साथ श्रीमती संगीता यादव का आत्मीय स्वागत किया।कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।एसके शर्मा ने कहा कि श्रीमती संगीता यादव को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव, नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने श्रीमती संगीता यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

0 likes
0 comments0 shares