Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

डाला के वार्ड नंबर 8 में महिलाओं ने श्रद्धा के साथ मनाया

डाला के वार्ड नंबर 8 में महिलाओं ने श्रद्धा के साथ मनाया

डाला के वार्ड नंबर 8 में महिलाओं ने श्रद्धा के साथ मनाया जिउतिया व्रत डाला, सोनभद्र। डाला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में महिलाओं ने शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के साथ जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत का पर्व मनाया। पुत्रों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। व्रती महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद पूजा की तैयारियां कीं। शाम को महिलाओं ने एकत्र होकर भगवान जिमूतवाहन की पूजा-अर्चना की तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत की कथा सुनी। इस दौरान महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। वार्ड में जगह-जगह महिलाओं की टोली में पूजा-पाठ और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

0 likes
0 comments1 shares