Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

केडी आरटी पीजी कालेज में स्काउट गाइड कैंप का हुआ समापन

केडी आरटी पीजी कालेज में स्काउट गाइड कैंप का हुआ समापन

चौरीचौरा । शुक्रवार को कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पी जी कॉलेज, डुमरी खास,सोनबरसा बाजार, गोरखपुर,बीएड विभाग और डी एल एड विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैम्प का समापन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक समीर जॉली, पूर्व प्रबंधक राधे श्याम त्रिपाठी,उप प्राचार्य डॉ गीता शुक्ला एवं ,डी एल एड प्राचार्य साधना त्रिपाठी बी एड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ऋषि केश विश्वकर्मा जी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रबंधक जी द्वारा स्काउट गाइड के प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास में योगदान देता है जिससे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है और स्काउट गाइड का आदर्श वाक्य "तैयार रहो" का पालन करने के लिए हमेशा अपने जीवन में चरितार्थ करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्यवान कुमार यादव डॉ राम प्रभाकर धर द्विर्वेदी, डॉ बलजीत डॉ राघवेंद्र चौहान, डॉ संतोष, डॉ राकेश मल्ल, डॉ मंजुला त्रिपाठी, डॉ शैलेश मल्ल, डॉ राकेश मल्ल, डॉ रामू गुप्ता डॉ मंजुला त्रिपाठी,नीरज पांडेय,लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी अविनाश त्रिपाठी, रामनिवास,आदि लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares