सुलतानपुर।महिला सुरक्षा और यातायात जागरूकता को लेकर अखण्डनगर पुलिस ने श्री विश्वनाथ
सुलतानपुर।महिला सुरक्षा और यातायात जागरूकता को लेकर अखण्डनगर पुलिस ने श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में विशेष अभियान चलाया। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों,साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखण्डनगर धीरेन्द्र वर्मा की मौजूदगी में करीब 350 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098 और 1930 की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए गए।पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।इसके अलावा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट लगाने,सीट बेल्ट बांधने और सड़क संकेतों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।