Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग १० घंटे पहले

विशेष कार्यअधिकारी ने बरहज एवं देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।

विशेष कार्यअधिकारी ने बरहज एवं देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों  का किया स्थलीय निरीक्षण।

विशेष कार्याधिकारी ने बरहज एवं देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण। मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों का लिया जायजा। देवरिया, 22 नवंबर। विशेष कार्याधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र 342-बरहज एवं विधानसभा देवरिया सदर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तेनुआ तथा प्राथमिक विद्यालय खजुरी भट स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं, व्यवस्थाओं की स्थिति तथा निर्वाचन तैयारियों के संबंध में संबंधित कार्मिकों से जानकारी प्राप्त की। विशेष कार्याधिकारी ने मतदान केंद्रों का अवलोकन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन किया तथा यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।

0 likes
0 comments0 shares