Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria२१ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज,देवरिया में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन हेतु विशेष अभियान जारी देवरिया, 22

बांसगांव संदेश बरहज,देवरिया में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन हेतु विशेष अभियान जारी देवरिया, 22

देवरिया में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन हेतु विशेष अभियान जारी देवरिया, 22 अगस्त 2026। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद देवरिया में अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में भलुअनी विकास खंड के ग्राम सभा शिवपुर हरखौली में आज कैम्प के दूसरे दिन 40 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया। कैम्प के दौरान श्रमिकों को पंजीयन प्रक्रिया तथा बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कुछ श्रमिकों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक न होने के कारण उनका पंजीयन तत्काल पूर्ण नहीं हो सका। ऐसे श्रमिकों की सुविधा को देखते हुए सोमवार को भी इसी स्थान पर कैम्प आयोजित किया जाएगा। जनपद में इस माह अब तक कुल 498 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। श्रम विभाग द्वारा पंजीयन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ग्राम स्तर तक व्यवस्था की गई है। पात्र श्रमिक किसी भी नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से अथवा अपनी ग्राम सभा में ग्राम पंचायत सहायक के माध्यम से BOCW पंजीयन करा सकते हैं। श्रम विभाग द्वारा सभी पात्र निर्माण श्रमिकों से अपील की गई है कि वे अपना पंजीयन अवश्य कराएं तथा बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। स्कन्द कुमार, सहायक श्रम आयुक्त,श्रम विभाग, देवरिया

1 likes
0 comments1 shares