Bansgaon Sandesh
Login
NEXT UPDATE
Gorakhpurलगभग ९ घंटे पहले

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: गजपुर बाजार में अधिवक्ता और उनके परिवार पर हमला, सात लोग घायल

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: गजपुर बाजार में अधिवक्ता और उनके परिवार पर हमला, सात लोग घायल

बांसगांव संदेश | गगहा, गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार स्थित करबला टोले में रविवार शाम जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें अधिवक्ता शिवचंद चौरसिया समेत उनके परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में अधिवक्ता की पत्नी, दो बेटे, बेटी और दो रिश्तेदार शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार शाम इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें अधिवक्ता और उनके परिजन चोटिल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। अधिवक्ता पर हमले की खबर से स्थानीय लोगों और अधिवक्ता समाज में नाराजगी है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना ने गजपुर बाजार में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

0 likes
0 comments0 shares