Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

रोज़ी-रोटी की तलाश में गया राजमिस्त्री लापता, परिवार बेहाल

रोज़ी-रोटी की तलाश में गया राजमिस्त्री लापता, परिवार बेहाल

सहजनवां गोरखपुर। थाना पिपराइच क्षेत्र के ग्राम जंगल धूसर तिकोनिया नंबर 2 निवासी रामशरन (48 वर्ष) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिवार के भरण-पोषण के लिए वे 22 फरवरी को बिहार के आरा जिले के सिंघाई गांव में राजमिस्त्री का काम करने गए थे, लेकिन 25 फरवरी की सुबह से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों के अनुसार, आरा पहुंचने के बाद उनकी पत्नी कमला देवी से लगातार फोन पर बातचीत होती रही। पत्नी का कहना है कि वहां पहुंचने के बाद उनकी तबीयत कुछ खराब हो गई थी, बावजूद इसके उन्होंने 23 और 24 फरवरी को काम किया। बताया गया है कि 25 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे रामशरन अपनी मजदूरी लेकर गोरखपुर लौटने के लिए बैग के साथ निकले, लेकिन उसके बाद से उनका फोन बंद है और परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका। पति से संपर्क न होने पर चिंतित पत्नी आरा पहुंचीं और संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। रामशरन का हुलिया — कद लगभग 5 फुट 7 इंच, रंग सांवला, उम्र 48 वर्ष। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यदि किसी को रामशरन के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया 7018206763 पर संपर्क करें। 👉 परिवार को उम्मीद है कि किसी की एक सूचना उन्हें उनके अपनों से मिला सकती है।

0 likes
0 comments0 shares