Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ- ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल आज खत्म,बनेंगे प्रशासक। प्रदेश के सभी ब्लॉक

लखनऊ- ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल आज खत्म,बनेंगे प्रशासक। प्रदेश के सभी ब्लॉक प्रमुखों का पांच वर्षीय कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश की सभी क्षेत्र पंचायतों का निर्वाचित कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव तक मौजूदा ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक नियुक्त करेगी। रविवार को इसका आदेश जारी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रशासक नियुक्त किए जाने से क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्यों, वित्तीय स्वीकृतियों और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जल्द इससे संबंधित आदेश जारी किया जाएगा !!

0 likes
0 comments0 shares