बेलघाट में शांति व्यवस्था के बीच हुआ डीजल-पेट्रोल का वितरण बेलघाट क्षेत्र

बेलघाट में शांति व्यवस्था के बीच हुआ डीजल-पेट्रोल का वितरण बेलघाट क्षेत्र के सोपाई पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए मंगलवार को भारी संख्या में वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। बढ़ती भीड़ और लोगों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालते हुए शांति व्यवस्था के साथ ईंधन वितरण कराया गया। पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल पंप परिसर में वाहनों को व्यवस्थित ढंग से लाइन में लगवाया तथा लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की निगरानी में डीजल और पेट्रोल का वितरण लगातार जारी रहा, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनने पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन पेट्रोल पंप पर पहुंचने लगे थे, जिसके कारण लंबी लाइन लग गई थी। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से व्यवस्था सामान्य बनी रही और लोगों को सुचारु रूप से ईंधन उपलब्ध कराया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बारी आने पर ही ईंधन प्राप्त करें।