Hamirpurलगभग १२ घंटे पहले
श्रीमद्भागवत कथा में शुकदेव जी के जन्म प्रसंग का हुआ वर्णन, श्रद्धालुओं ने किया कथा श्रवण

कुरारा हमीरपुर - कुरारा विकास खंड क्षेत्र के जल्ला गांव स्थित कालका देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास संदीप पाण्डेय ने शुकदेव जी के जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि शुकदेव जी महर्षि वेदव्यास के पुत्र थे। जन्म से ही उनमें वैराग्य की भावना थी और उन्होंने सांसारिक मोह-माया का त्याग कर वन में रहकर तपस्या की। उन्होंने ज्ञान और भक्ति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा अनेक ग्रंथों की रचना की। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शुरू होने वाली कथा शाम छह बजे तक चल रही है। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर धार्मिक वातावरण बना हुआ है और भक्तजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कथा का रसपान कर रहे हैं।
0 likes
0 comments0 shares