Bansgaon Sandesh
Login

भाजपा सभासद के ज्येष्ठ ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी

भाजपा सभासद के ज्येष्ठ ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर की भाजपा सभासद कंचन कोरी के ज्येष्ठ 45 वर्षीय रामानंद कोरी ने नवीपुर स्थित अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर मोहल्लेवासियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की परिस्थितियों और साक्ष्यों की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि रामानंद कोरी का परिवार चंडीगढ़ में रहता है, जबकि वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ नवीपुर स्थित मकान में रह रहे थे। फांसी लगाने की घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares