Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान होंगे राखी से रोजगार तक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान होंगे राखी से रोजगार तक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

चौरी चौरा गोरखपुर। आर पी वेलफेयर ट्रस्ट के संयोजक समाजसेवी पं एस के शर्मा द्वारा चौरी चौरा के डुमरी खुर्द स्थित एक मैरिज लॉन मे गुरुवार को राखी से रोजगार तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि होंगे। भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। साथ ही नारी सम्मान समारोह आयोजित कर महिलाओं के योगदान और आत्मनिर्भरता की भावना को सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र पासवान ने दी है।

0 likes
0 comments0 shares