Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*रात में लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में एक गंभीर*

*रात में लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में एक गंभीर*

*रात में लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में एक गंभीर* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ सिकरीगंज/गोरखपुर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे बुधनापार गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार तीन लोग बाल-बाल सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक टाटा नेक्सॉन कार संख्या UP32 LZ 3719 गोरखपुर से सिकरीगंज होते हुए उरुवा की ओर जा रही थी। कार को चचाई राम निवासी हरि गोविंद पाल चला रहे थे। कार में प्रदीप यादव और करीब पांच वर्षीय बच्चा भी सवार था। इसी दौरान कोटवा निवासी विकास विश्वकर्मा बजाज प्लैटिना बाइक संख्या UP53 FP 3711 से विपरीत दिशा में जा रहे थे। बुधनापार गांव के पास लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 26.900 पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विकास विश्वकर्मा को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गोरखपुर रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष सिकरीगंज अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments1 shares