गोरखपुर सराफा बाजार से 3 दिन में हटेगा अतिक्रमण, नहीं तो होगा

गोरखपुर सराफा बाजार से 3 दिन में हटेगा अतिक्रमण, नहीं तो होगा चालान; कमिश्नर- डीआईजी ने किया निरीक्षण कमिश्नर ने पांडेयहाता से घंटाघर के बीच दुकानों के सामने अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त से कहा कि फुटपाथ पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा दुकानों के आगे भी सामान रखने से सड़कें संकरी हो गई हैं। इसे हर हाल में हटवाएं। सराफा बाजार में जाम, अतिक्रमण और गंदगी की समस्या से कारोबारियों और निवासियों को जल्द राहत मिल जाएगी। सड़क के किनारे न तो कचरा रहेगा और न ही फुटपाथ पर अतिक्रमण होगा। कमिश्नर अनिल ढींगरा डीआईजी एस चनप्पा के साथ विरासत गलियारा का निरीक्षण कर नगर आयुक्त अजय जैन से दो टूक कहा कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर तीन दिन का समय दें, अगर इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटता है तो चालान किया जाए। कमिश्नर ने पांडेयहाता से घंटाघर के बीच दुकानों के सामने अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त से कहा कि फुटपाथ पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा दुकानों के आगे भी सामान रखने से सड़कें संकरी हो गई हैं। इसे हर हाल में हटवाएं। इसके लिए उन्होंने तीन दिन का समय भी तय कर दिया। कमिश्नर ने इसके बाद सड़क किनारे पड़े मलबा और कूड़ा-कचरा को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए नगर निगम की टीमें लगाएं। कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। कमिश्नर ने सड़क निर्माण की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग खंड-दो के सहायक अभियंता ने बताया कि एक सप्ताह में सड़क निर्माण कार्य को पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है। कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग एवं बिजली निगम के अधिकारियों को सप्ताह भर का समय दिया।कहा कि आगामी शनिवार तक बिजली के खंभों को सड़क से हटवा दें ताकि सड़क का कार्य पूरा हो सके। इसके लिए उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।