Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग ४ घंटे पहले

नाली विवाद में दिवंगत पत्रकार को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

नाली विवाद में दिवंगत पत्रकार को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में शोक सभा आयोजित, दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर। नाली विवाद के दौरान शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य की हुई दुःखद मृत्यु से पत्रकार जगत में गहरा शोक व्याप्त है। दिवंगत पत्रकार की स्मृति में शनिवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब सभागार में प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान पूरा सभागार शोकाकुल माहौल में डूबा रहा और सभी की आंखें नम दिखाई दीं। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत पत्रकार का व्यवहार अत्यंत सरल, मिलनसार एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पित था। उनका असमय निधन पत्रकार समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने दिवंगत पत्रकार के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली सदैव प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धनेश कुमार, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री महेंद्र गौड़ (गवार), कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, पुस्तकालय मंत्री संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोज मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी, अजित सिंह, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति अध्यक्ष अरविंद राय, पूर्व अध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार टी.पी. शाही, रामचंद्र शाही, वेद प्रकाश पाठक, बैजू गुप्ता, मुर्तुजा रहमानी, शीतल चौधरी, सुशील कुमार, सुनेन पाण्डेय, विनय कुमार सिंह, अजय पासवान, संजय दुबे, संजय पांडेय, आशीष कुमार मिश्रा, मो. हुसैन, प्रिंस तिवारी, अजय सोनकर, मुकेश पांडेय, अशोक पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, विनोद अलेक्जेंडर, विज्वाल कुमार, राकेश दुबे सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभा के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

0 likes
0 comments0 shares