Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी से लगाई गुहार महिला ने युवक पर अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

कुरारा। थाना क्षेत्र के बिलौटा ग्राम पंचायत के मजरा छक्की डेरा निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर रात में घर में घुसकर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। महिला सुखिया पत्नी सत्यवीर ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 27 अगस्त की रात वह घर में सो रही थी। आरोप है कि गांव निवासी राजा उर्फ धर्मवीर पुत्र श्यामबाबू दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया। उसके शोर मचाने पर सास, ससुर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि लोगों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है और वह छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसने एसपी से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares