*जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण* देवरिया: जिलाधिकारी

*जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण* देवरिया: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी, एमसीएच विंग, चिल्ड्रेन वार्ड और ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने मरीजों और तीमारदारों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवा उपलब्धता और चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और इमरजेंसी सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अनावश्यक रूप से मरीजों को रेफर किए जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। एमसीएच विंग में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य कार्ड का नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि समय पर जांच और बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके।