Kushinagar३४ मिनट पहले
एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर मिली नवजात बच्ची

गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में दुबौली अंडरपास के पास लिंक एक्सप्रेस वे सर्विस लेन के किनारे झाड़ियों में कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची मिली। धोबौली निवासी अशोक कुमार शुक्रवार सुबह 5:00 टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी । पास जाकर देखने पर कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची मिली। ग्रामीणों द्वारा 112 पर सूचना दिया गया इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
0 likes
0 comments0 shares