मोदी के जन्मदिन पर कौड़ीराम में गूंजा दीर्घायु का संकल्प केंद्रीय ग्रामीण

मोदी के जन्मदिन पर कौड़ीराम में गूंजा दीर्घायु का संकल्प केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान व विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर की प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना कौड़ीराम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर कौड़ीराम ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने क्षेत्रवासियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गांवों तक पहुंच रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। क्षेत्र में सड़क, पुलिया, बिजली, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड गोरखपुर के पूर्व सभापति गुलाब रघुवंश उर्फ महंथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य विशाल ध्वज सिंह, हिंदूयुवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र ध्वज सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, उप जिलाधिकारी मलखान सिंह, खंड विकास अधिकारी सतेंद्र पाल, डॉ. रतन राय, पूर्व प्रमुख सुनील पासवान,पंकज राय मनोज कुमार शुक्ला सोनालिका, आराधना मिश्रा, संजीव सिंह प्रधान, सुबोध शुक्ला प्रधान, प्रवीण प्रधान, प्रधान उमेश, रागिनी, ज्योति, गीता, साधना, नीतू पासवान, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।