Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मंदिर विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बने समाजसेवी नगीना यादव ,

मंदिर विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बने समाजसेवी नगीना यादव ,

मंदिर विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बने समाजसेवी नगीना यादव बांसगांव, गोरखपुर बांसगांव संदेश। ब्लॉक बांसगांव के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में समाजसेवी नगीना यादव की पहल से धार्मिक और सामाजिक सौहार्द की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। गांव के श्री श्री काली माता मंदिर में उनके सहयोग से ग्रेनाइट पत्थर लगवाने, टाइल्स मेंटेनेंस, रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण के कई कार्य कराए गए, जिससे मंदिर परिसर का स्वरूप और भी आकर्षक हो गया। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर, जब व्रत का तीसरा दिन था और संयोग से उसी दिन ईद-उल-फितर का पर्व भी मनाया जा रहा था, तब नगीना यादव ने मंदिर परिसर में डिजिटल म्यूजिक सिस्टम, हार्न, माइक और स्टैंड सहित आवश्यक उपकरण स्थापित कराए। इस कार्य की शुरुआत उन्होंने विधि-विधान से माता काली की पूजा-अर्चना कर और स्वास्तिक चिन्ह बनाकर की। इस दौरान गांव के ग्रामीण, महिलाएं, युवा और कीर्तन मंडल के अध्यक्ष व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंदिर में नई व्यवस्था स्थापित होने से खासकर महिलाओं और भजन-कीर्तन से जुड़े लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि डिजिटल म्यूजिक सिस्टम लगने से अब मंदिर में भजन-कीर्तन, धार्मिक आयोजन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अंबेडकर जयंती जैसे कार्यक्रमों को और बेहतर तरीके से आयोजित किया जा सकेगा। गांव के लोगों ने नगीना यादव की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी युवाओं की सोच ही गांवों में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम करती है।

0 likes
0 comments0 shares