Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह

*पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह

*पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न* डुमरी खुर्द (चौरीचौरा), गोरखपुर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मां उत्सव लॉन, डुमरी खुर्द (चौरीचौरा), गोरखपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन, पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह ने की, जबकि राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्ता एवं राष्ट्रीय स्वागतकर्ता योगेंद्र मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान तिवारी, मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष अवधेश दुबे तथा खजनी तहसील अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। विचार गोष्ठी में पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य, पत्रकारों की चुनौतियों, पत्रकार सुरक्षा, संगठन की मजबूती एवं समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर रोहित शाही, केडी यादव, विजय नारायण पांडेय, विजय प्रकाश पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, अंजली शुक्ला, कौशल सिंह, राम प्रकाश कसौधन, भोला गौड़ सहित चौरीचौरा तहसील, सहजनवा तहसील, गोला तहसील एवं खजनी तहसील के सभी पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पत्रकारों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिससे संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश गया। कार्यक्रम का समापन पत्रकार एकता, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे पत्रकार हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

0 likes
0 comments1 shares