Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग ३ घंटे पहले

2023-24 के मोबाइल न मिलने पर छात्रों में आक्रोश, हंगामे की चेतावनी

2023-24 के मोबाइल न मिलने पर छात्रों में आक्रोश, हंगामे की चेतावनी

2023-24 के मोबाइल न मिलने पर छात्रों में आक्रोश, हंगामे की चेतावनी भीरपुर। क्षेत्र के मान्यवर कांशीराम विश्वविद्यालय पनासा, करछना के छात्र-छात्राओं में सत्र 2023-24 के मोबाइल फोन अब तक न मिलने को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है, जिससे पहले ही नाराजगी का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योजना के तहत मिलने वाले मोबाइल फोन भी अभी तक वितरित नहीं किए गए हैं। इसे लेकर छात्रों ने कई बार विद्यालय प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में विद्यालय के प्रबंधक रणजीत सोनकर का कहना है कि मोबाइल वितरण की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही सभी पात्र छात्रों को मोबाइल दे दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अभी कई विद्यालयों में सत्र 2023-24 के मोबाइल नहीं मिले हैं और आगे सत्र 2024-25 तथा 2025-26 के छात्रों को भी योजना के तहत मोबाइल दिए जाएंगे। हालांकि छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि जब सत्र 2023-24 के छात्रों को ही अभी तक मोबाइल नहीं मिला है तो आने वाले सत्र 2024-25 और 2025-26 के छात्रों को मोबाइल मिल पाना मुश्किल लग रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं जयपत्ती डिग्री कॉलेज लोहारी में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि उन्हें सत्र 2023-24 का मोबाइल मिल चुका है, जबकि मान्यवर कांशीराम विश्वविद्यालय पनासा के छात्रों को अब तक मोबाइल नहीं मिला है, जिससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मोबाइल वितरण नहीं किया गया तो वे विद्यालय परिसर में प्रदर्शन और हंगामा करने को मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने संबंधित प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

0 likes
0 comments3 shares