सुलतानपुर।बल्दीराय थाना पुलिस ने शादी समारोह से चोरी हुई बाइक के मामले
सुलतानपुर।बल्दीराय थाना पुलिस ने शादी समारोह से चोरी हुई बाइक के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक का इंजन मय ब्लॉक बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक 13 मई को थाना क्षेत्र के इसौली में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान प्रभावती नामक महिला की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार निवासी दौलतपुर और सलमान निवासी अशरफपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर बाइक संख्या UP42BA5993 स्प्लेंडर का इंजन बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक को काटकर उसके पार्ट्स बेचने की फिराक में थे,लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना का सफल खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।