Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow४२ मिनट पहले

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रॉली, 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत, 7 झुलसे गोरखपुर, 21 अक्टूबर। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों की ट्रॉली में लगी लंबी लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। रॉड में करंट आते ही ट्रॉली पर सवार लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो सगे भाई और उनकी मौसी के लड़के समेत 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतकों की पहचान - मरने वालों में लकी (17 वर्ष), विक्की (18 वर्ष) और चंदन (21 वर्ष) शामिल हैं। लकी और विक्की दोनों सगे भाई हैं, जबकि चंदन उनकी मौसी का लड़का है। मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा - हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा कर दिया। इससे करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। यह हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 likes
0 comments2 shares