Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १५ घंटे पहले

फत्तेपुर गांव में मनी कर्नल विजय सिंह की पुण्यतिथि ------------ संस्कार व

फत्तेपुर गांव में मनी कर्नल विजय सिंह की पुण्यतिथि ------------ संस्कार व संस्कृति के जुड़ाव से होगा समाज का विकास- डॉ.जेपी सिंह बुधवार को फत्तेपुर में संघ ने कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जेपी सिंह रहे। अध्यक्षता डॉ. राजकिशोर सिंह ने की। कार्यक्रम के बाद कर्नल विजय सिंह की स्मृति में बनाए गए भव्य द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि परिवार समाज की पहली इकाई है। परिवार को संगठित और संस्कारित करने के बाद समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। इसके बाद देश के प्रति समर्पित भावना से कार्य करने पर ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने परिवार और समाज में आपसी सहयोग व संस्कारों को मजबूत करने पर जोर दिया। अधिवक्ता बजरंग बहादुर सिंह ने समाज के लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। डॉ. राजकिशोर सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस मौके पर सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन संजय चौहान, एयर कमोडोर अंजलि चौहान, कर्नल दिग्विजय सिंह, डॉ. अजय सिंह, धनंजय चौहान, अनंत सिंह, शिवबहादुर सिंह, सुधा सिंह आदि मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares