Bansgaon Sandesh
Login
S
Azamgarh८ मिनट पहले

साइड मांगने को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

साइड मांगने को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में साइड मांगने को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को सुमित गुप्ता निवासी नामदारपुर ने तहरीर दी थी कि वह विकास भवन से घर लौट रहा था। नेशनल स्पोर्ट के पास जाम लगा होने पर साइड मांगने को लेकर जामा मस्जिद के पास कुछ लोगों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक शशि सिंह ने पुलिस टीम के साथ 29 सितंबर को दलसिंगार मोहल्ले से आरोपी मो. शाकिब पुत्र वहीद (24) और वहिद पुत्र स्व. हबीब (54) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशि सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुशवाहा और लवकुश मौर्या शामिल रहे।

0 likes
0 comments1 shares