दर्दनाक हादसा: करंट लगने से मां और 5 वर्षीय बेटे की मौत

दर्दनाक हादसा: करंट लगने से मां और 5 वर्षीय बेटे की मौत Ghaghasara Bazar । सहजनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अचियापार मे एक हृदयविदारक हादसे में करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र निषाद की पत्नी आरती (उम्र लगभग 25 वर्ष) और उनका 5 वर्षीय बेटा अनुराग निषाद घर में पंखे का तार जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। राजेन्द्र निषाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी शादी लगभग 9 वर्ष पूर्व हुई थी। राजेन्द्र के दो बेटे हैं—बड़ा बेटा अनुज (8 वर्ष) और छोटा बेटा अनुराग (5 वर्ष), जिसकी इस हादसे में मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।