Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मदरसा बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तीसरा व छठवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

मदरसा बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तीसरा व छठवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

गोरखपुर बांसगांव संदेश उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा घोषित सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी) परीक्षा 2026 के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मदरसा प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। जामिया रजविया अहले सुन्नत की छात्रा साइमा परवीन ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर 89.33 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि अरबिया शम्सुल उलूम की छात्रा रुखसार बानो ने 88.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मदरसा के प्रबंधक श्री सज्जाद हुसेन एडवोकेट, सरपरस्तगण जनाब वसीम कुरैशी, नवाब अब्दुल माबूद पिंडारी, नायब नाजिम नौशाद साहब, इदरीस कुरैशी, नायब सदर उस्ताद अली, मोहम्मद हनीफ, खजांची सोजीब साहब, नायब खजांची वारिस अंसारी, ऑडिटर शाह आलम, अब्दुल गफ्फार साहब, महमूद खान, जमील अंसारी, दिल मोहम्मद, ताहिर खान, नूरुल हसन, वली मोहम्मद, जियाउल्लाह, पीर अली तथा फैय्याज कुरैशी समेत सभी कमेटी सदस्यों ने छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मदरसा के प्रधानाचार्य आजाद खान, उप प्रधानाचार्य शाकिर अली, मौलाना फैय्याज, मौलाना महबूब सहित सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

0 likes
0 comments0 shares