Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ४ घंटे पहले

गोरखपुर ब्रेकिंग शटरिंग खोलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर,

गोरखपुर ब्रेकिंग शटरिंग खोलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर,

गोरखपुर ब्रेकिंग शटरिंग खोलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौके पर मौत गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बड़गों वार्ड नंबर-11 में सुबह निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दूसरी मंजिल पर शटरिंग खोल रहे करीब 45 वर्षीय मजदूर की मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बड़गों वार्ड नंबर-11 में अखिल आनंद पाठक के मकान की दूसरी मंजिल पर छत की शटरिंग लगी थी। सुबह कुछ मजदूर शटरिंग खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर अनजाने में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही मजदूर गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रामगढ़ताल थाना पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय लोगों के मुताबिक, निर्माणाधीन मकानों के ऊपर से गुजर रही इसी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। जुलाई-अगस्त 2015 में राजकिशोर यादव के मकान के निर्माण के दौरान एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जान गंवा चुका है। इसके करीब दस साल बाद वर्ष 2025 में दो मकान छोड़कर उपेंद्र यादव के मकान में निर्माण कार्य के दौरान भी एक मजदूर इसी बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था। लगातार हो रहे हादसों ने निर्माण स्थलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे स्थानों पर निर्माण कार्य के दौरान बिजली लाइनों से पर्याप्त दूरी और आवश्यक सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

0 likes
0 comments0 shares