विवाहिता को पति ने मारपीट कर घर से भगाया, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरखी निवासिनी रीमा देवी पत्नी रामेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने पति रामेश्वर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3),85 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरखी निवासिनी रीमा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पति रामेश्वर मुझे खर्चा मांगने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए हमेशा मारते पीटते हैं। 27 जून 2026 को शाम पांच बजे के करीब बच्चे की बात को लेकर पति रामेश्वर ने मुझे मारपीट कर घर से भगा दिए, तभी से मैं अपने मायके ग्राम सलारपुर थाना गगहा जनपद गोरखपुर पिता सतई पुत्र सहाबल के यहां रह रही हूं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।