Bansgaon Sandesh
Login

लगातार बारिश से बल्दीराय तहसील क्षेत्र में कच्चे मकानों पर आफत,कई घर

लगातार बारिश से बल्दीराय तहसील क्षेत्र में कच्चे मकानों पर आफत,कई घर धराशायी सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।गनापुर मजरे पारा बाजार,खनोहा मजरे पारा बाजार और पारा बाजार गांव में कई कच्चे मकान भरभराकर गिर गए।मकान गिरने से दर्जनों परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।गनापुर निवासी करमजीत, रामजीत, शिवशंकर, सुरेश, श्रीराम और आदर्श कुमार, खनोहा निवासी राजेश, रफीक, सफीक व मुस्तकीम तथा पारा बाजार निवासी राकेश, जगजीवन, सालू, सुनीता, आरती और हरीश समेत कई ग्रामीणों के कच्चे मकान बारिश की भेंट चढ़ गए।मकान गिरने की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनी,हल्का लेखपाल अरुण तिवारी और राजस्व निरीक्षक अब्दुल हमीद मौके पर पहुंचे। टीम ने क्षतिग्रस्त मकानों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई।बारिश और गोमती नदी के बढ़ते खतरे को देखते हुए एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।उन्होंने कहा कि कच्चे व जर्जर मकानों में रहने वाले लोग खतरा न उठाएं और तत्काल नजदीकी पंचायत भवन में सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।एसडीएम ने ग्रामीणों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने को कहा है।

0 likes
0 comments0 shares