Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिघौली गांव में तेरहवीं संस्कार के दौरान

सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिघौली गांव में तेरहवीं संस्कार के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने गंभीर रूप ले लिया है। इस मामले में घायल युवक दिलीप कुमार यादव (33) की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई,जिससे पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को तेरहवीं भोज के दौरान कहासुनी के बाद अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई थी,जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल दिलीप को लखनऊ रेफर किया गया था,जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया।इधर,पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित करुणानंद उर्फ संगम पुत्र त्रिवेणी यादव निवासी बिघौली को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ फायरिंग,मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया,जहां से जेल भेज दिया गया।घटना के बाद एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares