मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित ’महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्धरू चित्र संख्या 00 से 00 तक तथा फोटो कैपशन बहराइच 13 अक्टूबर। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व ग्रामीण के दुर्गा प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीमती जायसवाल ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन ही सशक्त समाज की पहचान है। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक बेटी एवं महिला को सुरक्षित वातावरण, समान अवसर तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों। इस दिशा में सरकार अपने प्रयासों में पूरी तरह से सफल है। सदर विधायक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा समाज में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन एवं प्रशासनिक तंत्र की सहायता लेने के लिए आगे आना चाहिए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। महिलाओं को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सुकन्या समृद्धि इत्यादि योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत ने महिला सुरक्षा के संबंध में पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों तथा सहायता के लिए उपलब्ध संसाधनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने की अपील की। समारोह के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, नगर निकाय, मूक बधिर, पुलिस माडर्न स्कूल, पुलिस विभाग अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं, अध्यापिकाओं, महिला पुलिस कर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वकील अहमद की रिपोर्ट बहराइच से