उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के सामने उठाया औद्योगिक क्षेत्र के विकास का मुद्दा
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के सामने उठाया औद्योगिक क्षेत्र के विकास का मुद्दा धोपाप धाम में पक्के घाट तथा सड़क निर्माण के लिए दिया पत्र प्रदेश के कद्दावर व्यापारी नेता रविंद्र त्रिपाठी की डिप्टी सीएम केशव मौर्य के मुलाकात के बाद बड़ी सियासी हलचल लंभुआ विधानसभा से मजबूत दावेदारी पेश कर रहे भाजपा नेता रविंद्र त्रिपाठी लखनऊ/सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने प्रतिनिधि मंडल के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंटकर जिले के औद्योगिक विकास एवं धोपाप धाम के विकास से संबंधित विभिन्न मांगों का मांग-पत्र सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद सुल्तानपुर के पुनर्गठन के बाद यहां का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र अमेठी जनपद में चला गया जिसके कारण सुल्तानपुर में औद्योगिक विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद के अनेक उद्यमी उद्योग स्थापित करना चाहते हैं लेकिन औद्योगिक क्षेत्र एवं उपयुक्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे के कार्य में तेजी लाई जाए तथा वहां उद्योग स्थापना के लिए जनपद के उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर भूखंड आवंटित किए जाए। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह जनपद में उद्योगों की स्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उद्योग बंधु की बैठकों में पारित प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं। इन प्रस्तावों पर शीघ्र एवं सकारात्मक कार्रवाई कराने का डिप्टी सीएम केशव मौर्य से अनुरोध किया। इसके साथ ही रवीन्द्र त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को धोपाप धाम में आयोजित कथा का प्रसाद स्वरूप अंगवस्त्र (पटका) एवं धोपाप धाम की स्मृति-प्रतिमा भेंट की। साथ ही धोपाप धाम के घाटों के विकास एवं सड़क निर्माण संबंधी मांग-पत्र भी सौंपते हुए उन्हें धोपाप धाम पधारने का सादर आमंत्रण दिया।उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांगों पर सकारात्मक एवं यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, अजय कुमार बिंद जयप्रकाश मिश्र मौजूद रहे।