Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

चौकीदार के बेटे के हत्यारों को पुलिस ने भेजा जेल,

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेउसा टोला मंहुरइया में रास्ते के विवाद में चौकीदार सुराली चौहान के बेटे रामसेवक़ की हत्या के मामले में हरपुर बुदहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड और डंडा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि हत्या में शामिल नामजद आरोपित रणजीत उर्फ रणविजय उर्फ रंजीत, आलोक और शिवचरन निवासी भेउसा टोला महुरईया को गिरफ्तार किया गया है, आरोपित पिता और उसके दो बेटे है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के पिता चौकीदार सुराली की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103( 1),115(2), 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड और एक डंडा बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

0 likes
0 comments1 shares