Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria२६ मिनट पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज देवरिया, मोबाइल एव कंप्यूटर के दौर में पुस्तकों से

नेक्स्ट अपडेट न्यूज देवरिया, मोबाइल एव कंप्यूटर के दौर में पुस्तकों से दूर होता जा रहा युवा पीढी संस्कारों का संकट चिंताजनक: डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, नेक्स्ट अपडेट रिपोर्ट रुद्रपुर के एक मैरिज हॉल में द साइंस हर पुस्तक का हुआ विमोचन शिक्षा जगत से जुड़े प्रबुद्ध लोगों ने रखे अपने विचार,नेक्स्ट अपडेट रिपोर्ट देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को द साइंस हर पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जनपद स्तर पर शिक्षा और साहित्य से जुड़े प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने सहभागिता की और आधुनिक दौर में पुस्तकों, साहित्य तथा संस्कारों की बदलती स्थिति पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रत्यूष कुमार भारत की लिखी पुस्तक “द साइंस ऑफ” हर का विमोचन किया गया। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने आधुनिक युग में तकनीक का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। युवा वर्ग का झुकाव मोबाइल, कंप्यूटर और डिजिटल माध्यमों की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि आज का समाज एवं युवा पीढ़ी अपनी हिंदी मातृभाषा से तथा लेखनी से भटकता नजर आ रहा है इस पर हम सभी को एकाग्र होकर चिंतन एवं मंथन करने की जरूरत है तभी हमारी मातृभाषा हिंदी एवं हमारी संस्कृति सुरक्षित रह पाएगी मौके पर वकील सिंह राणा सिंह प्रत्युष कुमार भारत सहित काफी संख्या में लोग रहे मौजूद सभी ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments1 shares