Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग ११ घंटे पहले

समर्थकों ने उत्साह से मनाया विधायक राजेश त्रिपाठी का 62वां जन्मदिन ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कटा केक, फोड़े पटाखे और बांटी गई मिठाइयां

समर्थकों ने उत्साह से मनाया विधायक राजेश त्रिपाठी का 62वां जन्मदिन ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कटा केक, फोड़े पटाखे और बांटी गई मिठाइयां

बड़हलगंज।बडहलगंज चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश त्रिपाठी का 62वां जन्मदिन सोमवार को पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर केक काटकर, पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपने लोकप्रिय विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रिमझिम बारिश के बीच भी समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही सोशल मीडिया पर विधायक राजेश त्रिपाठी को जन्मदिन की बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। वहीं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन का जश्न मनाया। विधायक राजेश त्रिपाठी को केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य संगीता यादव, सांसद रवि किशन, विधान परिषद सदस्य सीपी चंद, विधायक विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, विमलेश पासवान, फतेह बहादुर सिंह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर सहित अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और भाजपा नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित समारोह में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच विधायक का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान केक काटा गया तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। नगर पंचायत के कर्मचारियों, सभासदों एवं चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधायक का स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र सिंह, कमलेश पटेल (एडवोकेट), लक्ष्मीनारायण गुप्ता, श्रीकांत सोनी, संतोष जायसवाल, अष्टभुजा सिंह, दीपक शर्मा, दीपक गौड़, डॉ. बी.बी. मिश्र, डॉ. विजय जायसवाल, दुर्गेश मिश्र, राजकुमार निगम, निखिल गुप्ता, दिनेश मद्धेशिया, विनय तिवारी, हरीकेश यादव, अरविंद सिंह, राकेश राय, बबलू तिवारी, ऋषि चंद, सुदीप वर्मा, वीरेंद्र उर्फ बीरू गुप्ता, रवि साहनी, लक्ष्मण साहनी, अरविंद सिंह बबलू, प्रदीप सोनकर, अमलेश भारती, मनमोहन पटवा, दुर्गेश सोनी, श्रीराम मद्धेशिया, शिवम सोनी, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, राजा शर्मा, अंकित पटेल, रामदेव वर्मा, प्रकाशवीर जायसवाल, सुरेश सोनकर, राजवेद तिवारी, आनंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares