Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

डाला मलीन बस्ती एकता समिति का डाला शहीद स्थल पर सांकेतिक विरोध

डाला मलीन बस्ती एकता समिति का डाला शहीद स्थल पर सांकेतिक विरोध

डाला मलीन बस्ती एकता समिति का डाला शहीद स्थल पर सांकेतिक विरोध डाला (सोनभद्र)। गुरुवार को सुबह मलीन बस्ती एकता समिति के बैनर तले दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने डाला शहीद स्थल पर पहुंचकर प्रशासन द्वारा जारी खाली करने की नोटिस के खिलाफ सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। स्थानीय निवासी नागेन्द्र पासवान ने बताया कि वे और उनके परिवार के लोग पिछले लगभग 60 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। “मेरे पिता ने यहां जीवन बिताया और अब हम भी अपनी आधी उम्र यहीं गुजार चुके हैं। अचानक नोटिस देकर हमें बेदखल करना अन्यायपूर्ण है,” प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बस्ती में रहने वाले अधिकांश परिवार अपनी पुरी जिंदगी गुजारी दी तथा वर्षों से स्थायी रूप से बसे हुए हैं और यहीं उनका रोजगार, सामाजिक ताना-बाना और जीवन जुड़ा हुआ है। स्थानीयो ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मलीन बस्ती को नियमित किया जाए। आखिर वे अपने बच्चों, बुजुर्गों को लेकर कहां जायेंगे इस दौरान बबुंदर पाठक, नागेन्द्र पासवान, उमेश मेहता, अवनीश पांडेय, पिंटू साहनी, अवधेश चौहान सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares