बांसगांव संदेश बरहज, तकनीकी युवा स्थापित करेंगे बाट-माप कार्यशाला देवरिया 31 अगस्त
बांसगांव संदेश बरहज तकनीकी युवा स्थापित करेंगे बाट-माप कार्यशाला प्रभारी अधिकारी विधिक माप विज्ञान (बाट माप) ए. के. सिंह ने बताया है कि प्रदेश सरकार तकनीकी, डिप्लोमा एवं डिग्रीधारक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रोत्साहन नीति-2026 लेकर आई है। इसके तहत विधिक माप विज्ञान विभाग ने युवाओं के लिए बाट-माप मुद्रांकन एवं मरम्मत कार्यशाला स्थापित करने के लिए लाइसेंस देने का निर्णय लिया है। लाइसेंस के लिए पात्र युवाओं को निवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभाग द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अथवा बीएससी (भौतिक विज्ञान) तथा बीई/बीटेक डिग्रीधारी युवा बाट-माप मरम्मत कार्यशाला का लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। कार्यशाला स्थापित करने के लिए अधिकतम 50 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निवेश मित्र पोर्टल से जुड़े विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभागीय समिति द्वारा आवेदक की दक्षता की जांच की जाएगी। लाइसेंस प्राप्त होने के बाद कार्यशाला की स्थापना पर हुए खर्च की प्रतिपूर्ति आवेदक के बैंक खाते में की जाएगी।